Breaking News

MARIYAHU NEWS. मड़ियाहूं में आस्थाचल सूर्य को अर्घ्य देने के लिए चंडिका घाट पूरी तरह तैयार

MARIYAHU. जौनपुर जिले की आदर्श नगर पंचायत मड़ियाहूं ने सूर्य उपासना एवं लोक आस्था का त्योहार छठ पूजा के लिए भव्य तैयारी पूरी कर लिया है। चंडिका देवी मंदिर पर बने तालाब के घाट पर 27 अक्टूबर यानी सोमवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को छठ व्रती महिलाएं अर्घ्य देगी। इस दौरान तालाब का घाट भोजपुरी छठ गीतों से गूंजायमान रहेगा।
आपको बता दे की आदर्श नगर पंचायत मड़ियाहू की अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारूकी की निर्देश पर अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ ने छठ पूजा के लिए भव्य तैयारी पूरी कर लिया है।


“छठ पूजा पर सभी व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं की सूर्य भगवान मानोकामना पूर्ण करें और सभी नगरवासियों को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं – नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारुकी“
चंडिका देवी मंदिर पर स्थित तालाब का घाट पूरी तरह चमकने लगा है और दो दिन पहले तक तालाब का जो पानी कालिमा लिए हुए था तीन दिनों से लगातार नगर पंचायत के सफाई कर्मियों के द्वारा पानी को ब्लीचिंग से साफ करने का प्रयास किया जा रहा था सफाई कर्मियों का मेहनत रंग लाया और तालाब का पानी पूरी तरह रविवार की शाम तक साफ दिखाई पड़ने लगा। इसके अलावा घाट पर महिलाओं एवं पुरुषों को कपड़ा बदलने के लिए स्थाई चेंजिंग रूम दिया गया है। घाट और मंदिर परिसर सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में कर दिया गया है चारों तरफ कैमरा लग जाने से अराजक तत्वों पर निगरानी रहेगी। मुख्य मार्ग से लेकर मंदिर परिसर एवं घाटों तक भव्य प्रकाश की व्यवस्था स्थाई रूप से किया गया है।

“समाजसेवी कमाल अख्तर फारुकी ने छठ पूजा पर व्रती महिलाओं, श्रद्धालुओं एवं नगर वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी”
चंडिका देवी मंदिर के घाट पर आने वाले हर श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क आरओ वाटर पानी एवं नि:शुल्क चाय की व्यवस्था व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं के लिए गई है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!