Breaking News

MARIYAHU NEWS. उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने तोड़ा व्रत, छठ महापर्व संपन्न

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं नगर के चंडिका माता मंदिर के प्रांगण में स्थित तालाब में खड़े होकर मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए आस्था का जन सैलाब उमड़ा रहा। मौसम खराब होने के बावजूद बादलों की बीच सूर्य की पहली किरण का आभास होने पर श्रद्धालुओं ने “छठी मइया की जय” के जयकारों से घाटों को गूंजायमान करते रहे।

फोटो-उगते सूर्य को निहारते छठ व्रती महिलाएं

छठ महापर्व पर नगर पंचायत ने व्रती महिलाओं के लिए दिव्य व्यवस्था दिया था जिसकी सराहना तालाब पर आने वाले हर श्रद्धालुओं ने किया। उदयीमान सूरज को जल देने के साथ छठ का महापर्व संपन्न हुआ।

फोटो-समाजसेवी कमाल अख्तर फारूकी के साथ श्रद्धालुओं को फल वितरित करते सभासद

मंगलवार की सुबह व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया और संतान सुख, समृद्धि व दीर्घायु की कामना की। अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाओं ने जल ग्रहण कर व्रत का समापन किया।

फोटो- चंडिका धाम पर छठ पूजा के लिए लगा मेला

इस मौके पर कमाल अख्तर फारूकी, पंकज केसरी, लेखपाल प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, पंकज पांडेय, एसडीएम विनय कुमार, मड़ियाहूं इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह, विनोद कुमार जायसवाल, डॉ अविनाश राय नायडू, सभासद रिंकू अरविंद कुमार चौरसिया, रवि सोनकर, बबलू सोनकर, राजेंद्र सोनकर, सपा नेता गौरी सोनकर, आरिफ़ राईन, गुड्डू चौरसिया, अनूप केशरवानी मौजूद रहे। पूरे मेले को ध्वनि विस्तारक यंत्र से विष्णु दत्त मिश्र ने संचालित करते हुए कंट्रोल किया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!