MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सुंगुलपुर ग्राम सभा के कालूपुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में फांसी पर लटकती लाश मिलने से परिजनों में हड़कम्प मचा हुआ है। वहीं सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने देवर समेत परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेने की कार्रवाई कर रही है।
बताया जाता है कि जलालपुर थाना क्षेत्र के पूरेव गांव की शबनम की शादी मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के कालूपुर गांव में अशरफ के बेटे सोनू के साथ हुई थी। सोनू रोजी-रोटी के सिलसिले में शहर मुंबई निवास कर रहा है। बुधवार की भोर में शबनम के मायके किसी ने उसके भाई खुर्शीद को सूचना दिया कि तुम्हारी बहन को मारपीट कर फांसी पर लटका दिया गया है। सूचना पाकर परिजनों में हड़कंप मच गया और काफी संख्या में करीब 6:00 बजे लोग कालूपुर गांव पहुंचे। आरोप है कि ससुराल वाले शबनम को दिखाने से मना कर रहे थे इसके बाद मायके वालों से काफी झड़प हुई और जबरदस्ती और जबरदस्ती उसके कमरे में पहुंचे तो सभी दंग रह गए। शबनम का भाई खुर्शीद ने बताया कि कमरे में पंखे के सहारे उसे फांसी पर लटकाया गया था उसका ठुगनी बेड पर लगा हुआ था जिससे पता चला कि उसको पहले मारा गया है उसके बाद उसको आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी पर लटकाया गया है। इसके बाद पर उन्होंने मडियाहू कोतवाली पुलिस को सूचना दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शबनम के लाश को फांसी से उतारकर कानूनी कार्रवाई करने में जुटी हुई है। मृतक शबनम का भाई खुर्शीद ने बताया कि उसका पति रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई रहता है घर पर उसका देवर सद्दाम और परिजन रहते हैं उन सभी ने मेरी बहन की हत्या कर घटना को छुपाने के लिए फांसी पर लटका दिया है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी