जौनपुर। जिले के मुफ्तीगंज विकास खंड के क्षेत्र में मोथा तूफान की कहर किसानो के मेहनत पर पानी फेर दिया किसानो की कमर टूट गयी।
किसानो ने मेहनत कर बड़ी लागत लगा कर धान की खेती किया लेकिन काटने के समय मोथा तूफान तबाही मचा कर पूरी धान की फसल को नष्ट कर दिया, इतना ही नहीं सब्जी के फसल को हानि पहुंची है सब्जी की फसल नष्ट होने से दाम में उछाल भी आयेगा किसानो को दो तरफ से मार पड़ रही है और आम जनता को भी महंगाई की मार झेलना पड़ेगा किसानो को हर समय कोई न कोई मार झेलनी पड़ती है कहीं खाद की मार कहीं बिजली की मार तो कहीं भगवान का कहर झेलना पड़ता है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी