MARIYAHU. मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के जमालापुर स्थित कावेश्वर कुटी हनुमान मंदिर परिसर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर सम्मान समारोह का भव्य कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पटेल के नेतृत्व में की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माता बदल तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर.के. पटेल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पांच समाजसेवियों जज सिंह अन्ना, विनय कुमार पटेल अमृतलाल पटेल एवं पत्रकार कपिल सिंह, बृजराज चौरसिया को विधायक डॉक्टर आरके पटेल के द्वारा सरदार भगत सिंह की चित्र की स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. सोनेलाल पटेल जी के साथ लंबे समय तक कार्य कर चुके पुराने कार्यकर्ताओं नन्हे मिस्त्री, अन्नू पटेल (लखापुर), नंदलाल पटेल, श्री प्रकाश पटेल, बच्चेलाल पटेल, चंद्रप्रकाश वर्मा, चौहान समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को माल्यार्पण कर, पार्टी का गमछा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र पटेल और राकेश पटेल ने किया। विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और कहा कि सरदार पटेल का जीवन समर्पण, एकता और संगठन का प्रतीक है। उन्होंने डॉ. सोनेलाल पटेल जी के विचारों पर चलते हुए समाज के कमजोर वर्गों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। इसके बाद सभी लोगों ने बाटी चोखा के सहभोज में शामिल होकर खाना खाया।

इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजनाथ पटेल, जिला पंचायत सदस्य सुनीता वर्मा, बरुण दुबे, अजय पटेल, राकेश पटेल, सहित उदय प्रताप पटेल, सुनील पटेल, सभाजीत पटेल, उमाशंकर पटेल, संजू पटेल, सरोजा पटेल, चांदनी सरोज, पाण्डेय, इंजीनियर पुष्पांक पटेल, नवदीप पटेल, विजय पटेल, कमलेश सरोज, विजय सरोज, चंद्रभान पटेल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी