जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव निवासी आकाश यादव, जो प्रयागराज कुंभ मेले में “दातुन ब्वॉय” के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।
हाल ही में आकाश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह अपने दोस्त के सीने पर पिस्टल तानकर रील बनाते नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने तत्काल संज्ञान लिया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में मड़ियाहूं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आकाश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील बनाना और भय फैलाने वाली गतिविधियाँ बर्दाश्त नहीं की जाएँगी। इस तरह के कृत्यों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी