MARIYAHU. मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के दिलावरपुर मोहल्ले के पास शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक विवाहिता की मौत हो गई। घटना जंघई-जौनपुर रेलखंड के किलोमीटर संख्या 32/01 के पास हुई।
जानकारी के अनुसार, विवाहिता महिला ट्रेन संख्या 11060 गोदान एक्सप्रेस की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी ट्रेन चालक ने तत्काल मड़ियाहूं स्टेशन अधीक्षक राममूर्ति यादव को दी। अधीक्षक ने घटना की सूचना मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही की तथा मृतका के मोबाइल के माध्यम से उसके परिजनों को सूचित किया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी