JAUNPUR. सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कड़ेला गांव में शनिवार की रात एक 70 वर्षीय वृद्ध की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, कड़ेला गांव निवासी मखन्चू वनवासी (70 वर्ष) अपनी पत्नी के साथ खेत में बनी पाही पर सो रहे थे। रात करीब 11:30 बजे कुछ अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और सोते समय ही मखन्चू वनवासी को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी जाग गई लेकिन किसी हमलावर को पहचान नहीं सकी। गोली की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।
सूचना के बाद क्षेत्राधिकार और थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंच गए मौके से कारतूस भी बरामद किया।इसके बाद थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने मामले का संज्ञान लेते हुए चार टीमों का गठन किया है और शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी