BARASATHI. जौनपुर जिले के बरसठी विकासखंड के ग्राम सरसरा में प्राचीन शिव मंदिर में स्थापित खाटू श्याम बाबा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। देवभूमि ट्रस्ट द्वारा शनिवार को जन्मदिन ग्रामवासियों के साथ मनाने का काम किया।
कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री एवं पूर्व विधायक सुषमा पटेल ने केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी।

उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ कि हारे का सहारा शिव श्याम खाटू बाबा जी का जन्मदिन मनाने के लिए केक काटने का संस्थापक ने सौभाग्य प्राप्त कराया। उन्होंने कहा कि देवभूमि ट्रस्ट के संस्थापक अजय पांडेय जी जो कोलकाता में रहकर अपना बिजनेस करते हैं और गांव के मिट्टी से जुड़े हुए हैं मैं उनकी आभारी हूं कि वह मुझे इस मौके का अवसर दिया है। यहां पर सारे गांववासी क्षेत्रवासी सब बड़े प्यार से खाटू बाबाजी का जन्मदिन मनाया ऐसा कार्यक्रम होना चाहिए इससे प्रभु भगवान और सनातन के प्रति लोगों का आस्था बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि संस्थापक अजय जी ने यह नेक काम करके गांव का गौरव बढ़ा रहे हैं और ऐसे धार्मिक आयोजन कर समाज में आस्था और भक्ति की भावना को मजबूत कर रहे हैं।”

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीतीश कुमार बिंद (भाजपा नेता), आशीष कुमार पांडेय (पंकज) भोलानाथ पांडे, राजेश कुमार पांडेय, और विजय कुमार मिश्रा सहित अनेक श्रद्धालु एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने भक्ति भाव और उल्लास के साथ खाटू श्याम बाबा का जन्मदिन उत्सव के रूप में मनाया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी