MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार दो आरोपियों की रविवार को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल हुई है।
बताया जाता है कि गिरफ्तार अभियुक्तों में सद्दाम हुसैन उर्फ मोनू पुत्र अशरफ अली एवं रूकसाना बेगम पत्नी अशरफ अली, निवासी कालूपुर (देवापार), थाना मड़ियाहूं निकट दोनों शबनम नमक विवाहिता को आत्महत्या के लिए मजबूर किए जाने के कारण उनकी मौत हो गई थी इसके बाद मायके वालों ने मुकदमा दर्ज कराया था घटना के पास से दोनों मां बेटा गायब थे रविवार को मुखबिर की सूचना के बाद कालूपुर गांव से विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, प्रसिद्ध नारायण सिंह, हेड कांस्टेबल श्रीप्रकाश तिवारी एवं महिला कांस्टेबल शिफाली मिश्रा शामिल रहे।
क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस टीम के सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी