JAUNPUR. जौनपुर जिले के बरसठी पुलिस ने अपराध संख्या 206/25 धारा 87 बीएनएस से संबंधित अपहृता को सकुशल बरामद कर उल्लेखनीय कार्य किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक देवानन्द रजक के निर्देशन में गठित टीम — उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी, हे0का0 राजेन्द्र पटेल, हे0का0 हरिश यादव, का0 संदीप पटेल, का0 शेरबहादुर यादव एवं म0का0 अंकिता — ने अपहृता को औराई, जनपद भदोही बस स्टॉप से सकुशल बरामद किया। बरामदगी के उपरांत पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी