शीतला प्रसाद सरोज मुंबई
MUMBAI. मनपा के/पश्चिम प्रभाग समिति की पूर्व चेयरमैन सुधा सिंह ने वार्ड-67 के विभिन्न क्षेत्रों में विकास एवं जनसुविधा से जुड़े कार्यों का शुभारंभ किया। स्थानीय विधायक अमीत साटम और नगरसेवक निधि के सहयोग से शुरू इन कार्यों में सात स्थानों पर गटर व नालों की सफाई एवं मरम्मत, बस्तियों में लादीकरण, गार्डन में ग्रिल लगवाने तथा समाज मंदिरों के जीर्णोद्धार जैसे कार्य शामिल हैं।

सुधा सिंह ने बताया कि सभी मरम्मत कार्यों के लिए आवश्यक फंड मिल चुका है और इन्हें शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा।
इस दौरान मनीष नगर, चार बंगला में रोड रिपेयरिंग कार्य (विधायक निधि से), जुहू स्थित कैफे आजमी गार्डन में ग्रिल लगवाने व चेयर मरम्मत, गिल्बर्ट हिल व भवंस कॉलेज क्षेत्र में नालियों की मरम्मत और लादीकरण कार्यों का भी शुभारंभ किया गया। गणेश नगर, जुनैद नगर, खजूरवाड़ी और समता नगर सहित अन्य बस्तियों में भी जीर्ण-शीर्ण रास्तों के सुधार का कार्य प्रारंभ हुआ।
सुधा सिंह ने कहा कि सभी विकास कार्य स्थानीय विधायक अमीत साटम के मार्गदर्शन में किए जा रहे हैं, जो बिजली, पानी, सड़क और शौचालय जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर हैं।
इस अवसर पर वार्ड-68 के नगरसेवक रोहन राठौर, राजेश केकन, शंकर शिंदे, हेमा त्रिवेदी, अंजू कुमार, सुनील सिगवन, राजबली चौधरी, अशोक सोनी, किरण सोनी, लक्ष्मी कलोत्रा, मल्लेश कटकर और श्रद्धा जैन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी