Breaking News

KERAKAT NEWS. क्षेत्राधिकारी केराकत ने किया थाना चंदवक का त्रैमासिक निरीक्षण

KERAKAT. जौनपुर पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी केराकत श्री अजीत रजक ने शुक्रवार को थाना चंदवक का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की सभी व्यवस्थाओं का विस्तृत रूप से जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

जानकारी के अनुसार, त्रैमासिक निरीक्षण के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी ने सबसे पहले थाना परिसर का भ्रमण किया। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, कार्यालय, मैस सहित अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों का क्रमवार निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, उपकरणों की कार्यशीलता एवं संवेदनशील स्थानों की निगरानी प्रणाली की विस्तार से जांच की।

क्षेत्राधिकारी अजीत रजक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अभिलेखों के उचित संधारण, हवालात प्रबंधन, मालखाना एवं शस्त्रागार की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही, सीसीटीवी कैमरों को हमेशा क्रियाशील स्थिति में रखने पर जोर दिया।

उन्होंने थाना परिसर में आने वाले आगंतुकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की भी समीक्षा की और आवश्यकतानुसार उन्हें और बेहतर बनाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने पुलिस कर्मियों को व्यवहारिक सुधार, पारदर्शिता बनाए रखने और जनता से संवाद को और मजबूत करने पर भी बल दिया।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!