Breaking News

JAUNPUR NEWS. नेवढ़िया पुलिस ने चोरी हुई मोटरसाइकिल को 24 घन्टे के भीतर बरामद किया ।

JAUNPUR . जौनपुर जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल को 24 घंटे के भीतर बरामद करने में पुलिस ने सफलता हासिल किया है। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी शिवभंजन प्रसाद और उनकी टीम ने शुक्रवार सुबह 10:50 बजे बर्राह पुलिया से गदनपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर मुखबिर की सूचना पर 42 वर्षीय अमित उर्फ मुन्ना गोड पुत्र रामचरितर निवासी गोपीपुर भुसेहरा थाना मडियाहू को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है नेवढ़िया पुलिस ने बताया कि रमेश पुत्र लालमन राजभर ग्राम उसराँव जीतापुर नेवढ़िया ने सूचना दी थी की 20नवम्बर को गौरी शंकर महादेव मंदिर के पास उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थीं इस पर थाना नेवढ़िया ने मामला दर्ज किया था। थानाध्यक्ष राजाराम ने कहा कि पुलिस की सतर्कता से अपराधियों में हौसला नहीं पनपेगा।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!