Breaking News

MARIYAHU NEWS. मड़ियाहूँ पुलिस ने धोखाधड़ी के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूँ तहसील में दूसरे की जमीन को दूसरे से धोखाधड़ी करते हुए बैनामा कराने वाले एक वांछित व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बताया जाता है कि मड़ियाहूं थाना पुलिस ने धोखाधड़ी से संबंधित मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गत दिनों शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे बाड़ा तहसील मड़ियाहूँ गेट से अभियुक्त गया प्रसाद विश्वकर्मा पुत्र राजनरायन विश्वकर्मा, निवासी भानापुर, थाना रामपुर, जौनपुर को दबोच लिया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना मड़ियाहूँ में धारा 318(4) /319(2) /336(3) /338 /340(2) /61(2) बीएनएस के तहत गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक महिला की जमीन को मुकदमे में वांछित व्यक्ति ने दूसरे को खड़ा करकर बैनामा कराकर काफी पैसा ऐंठ लिया था। इसके खिलाफ थाना आज में मुकदमा दर्ज किया गया था मुखबिर से सूचना मिलने के बाद उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है बाकी की तलाश हो रही है।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह के अलावा उपनिरीक्षक इरफाल अली, हेड कांस्टेबल रिजवान अहमद, विनोद सिंह शामिल रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!