RAMPUR. जौनपुर जिले के रामपुर विकासखंड स्थित बी.आर.सी. केन्द्र पर सोमवार 8 दिसम्बर 2025 को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6, 7 और 8 के छात्रों ने भाग लिया. पाँच मेधावी छात्रों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।

खंड शिक्षाधिकारी अश्विनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस प्रतियोगिता में विकास खंड के सभी उच्च प्राथमिक और कम्पोजिट विद्यालयों के छात्र -छात्राओं ने हिस्सा लिया। बच्चों ने विज्ञान आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों को हल किया। परीक्षा परिणाम घोषित होने पर ब्लाक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कुल पाँच छात्रों का चयन नियमानुसार किया गया जो अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में रामपुर ब्लाक का प्रतिनिधित्व करेंगे। सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पाँच छात्रों के नाम इस प्रकार हैं प्रथम आयुष मौर्य कम्पोजि विद्यालय परमालपुर, द्वितीय वैष्णवी गुप्ता, तृतीय नव्या विश्वकर्मा कम्पोजिट विद्यालय परमालपुर, चतुर्थ खुशबू पटेल कम्पो.वि. कम्पोजिट विद्यालय पटैला, पंचम काजल यादव कम्पोजिट विद्यालय मलेथू रहे। कार्यक्रम के समापन सत्र में खंड शिक्षा अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने चयनित प्रतिभागियों एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विशेष पुरस्कार, प्रमाणपत्र और स्टेशनरी पैकेट प्रदान कर सम्मानित किया। अपने सम्बोधन में श्री सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाना, उनमें तर्कशक्ति विकसित करना एवं ‘लर्निंग बाई डूईंग ‘ स्किल का विकास करना है। परीक्षा के दौरान समस्त आवश्यक साधन, लंच पैकेट, स्टेशनरी आदि की समुचित व्यवस्था रही। इस अवसर पर कार्यक्रम में सहयोग हेतु सम्बन्धित ए.आर.पी. अन्य संकुल शिक्षक, अध्यापकगण, कर्मचारी उपस्थित रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी