Breaking News

जौनपुर। जफराबाद पुलिस व एसओजी की बड़ी कार्यवाही: 3 तस्कर गिरफ्तार, 400 ग्राम हेरोईन बरामद

जौनपुर। जिले के जफराबाद थाना पुलिस तथा एसओजी जौनपुर की संयुक्त टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने इनके कब्जे से 400 ग्राम नशीला पाउडर (हेरोईन), जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 80 लाख रुपये है, के साथ एक डिजिटल तराजू, 7 मोबाइल फोन तथा बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव (IPS) तथा क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता के पर्यवेक्षण में जफराबाद थाना पुलिस और एसओजी टीम ने बेलाव घाट पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान आज दोपहर करीब 2.45 बजे तीनों तस्करों को दबोच लिया।
गिरफ्तार तस्करों में शामिल
राकेश यादव, निवासी बड़हरा, थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर, सिकन्दर यादव उर्फ़ गुड्डू, निवासी बड़हरा, थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर, आकाश चौहान, निवासी नन्दगांव हुसैनाबाद, थाना लाइनबाजार, जौनपुर
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गाजीपुर से हेरोईन खरीदकर जौनपुर में ऊंचे दाम पर बेचते हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना जफराबाद में मु0अ0सं0 282/25, धारा 8/21/29/60 NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
बरामद सामान:
400 ग्राम हेरोईन (अनुमानित कीमत 80 लाख रुपये), बिना नम्बर प्लेट मोटरसाइकिल, 3 एंड्रॉइड व 4 की-पैड मोबाइल, एक डिजिटल तराजू।
गिरफ्तारी टीम में शामिल:
थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल, उ0नि0 राधेश्याम सिंह, उ0नि0 जयदीप, हे0का0 सत्य प्रकाश सिंह, हे0का0 दुर्गेश कुमार पांडेय, हे0का0 अरुण कुमार मिश्रा, का0 प्रवीण कुमार राय, हे0का0 तेजबहादुर सिंह, उ0नि0 त्रिवेणी सिंह (एसओजी प्रभारी) सहित एसओजी के अन्य पुलिसकर्मी।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!