RAMPUR. जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में थाना रामपुर पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट पर कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सूरज उर्फ़ दुबे पुत्र परदेश दुबे, निवासी गोपालापुर, थाना रामपुर, जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने 9 दिसंबर को उसके घर पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नरेन्द्रनाथ मिश्र तथा कांस्टेबल प्रदीप यादव शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में अभियान आगे भी जारी रहेगा।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी