Breaking News

JAUNPUR NEWS. खुटहन पुलिस ने चोरी की घटना का किया सफल अनावरण, दो शातिर गिरफ्तार

JAUNPUR. जौनपुर जिले के खुटहन थाना पुलिस टीम ने संयुक्त प्रयास से चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
थाना खुटहन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुल्तानपुर–वनभोकरा मार्ग से दो अभियुक्तों को समय करीब 12:45 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान चन्द्रभान यादव उर्फ करिया पुत्र सुरेन्द्र यादव, निवासी ग्राम रूस्तमपुर, थाना खुटहन, उम्र करीब 18 वर्ष तथा गोलू यादव उर्फ सचिन पुत्र सुरेश यादव, निवासी ग्राम लखरईया, थाना सरपतहाँ, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से एक चोरी का ओप्पो मोबाइल फोन तथा बिना नंबर प्लेट की काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल (चेसिस नंबर MD2B68BX6SPE39839) बरामद की गई।
घटना का संक्षिप्त विवरण
वादी मुकदमा अमन गौतम पुत्र सहादुर, निवासी ग्राम घुघुरी सुल्तानपुर, थाना सरपतहाँ, जनपद जौनपुर ने तहरीर देकर बताया था कि दिनांक 01 दिसंबर 2025 की शाम करीब 7 बजे पटैला बाजार में किराना दुकान से सामान खरीदते समय उनका ओप्पो मोबाइल अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में थाना खुटहन पर मु0अ0सं0 369/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
पुलिस कार्रवाई
विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक रवि प्रकाश सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति चोरी का मोबाइल बेचने की फिराक में पल्सर मोटरसाइकिल से जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को पकड़ लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने चोरी की घटना स्वीकार की।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। बरामद मोटरसाइकिल को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!