BARASATHI. जौनपुर जिले के बरसठी थाना पुलिस ने अवैध असलहा रखने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन तथा मोटरसाइकिल बरामद की है।
प्रभारी निरीक्षक बरसठी श्री देवानन्द रजक अपने हमराहियों के साथ संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस ने हरिपुर से भगवानपुर जाने वाली नहर पटरी के पास, बहद ग्राम हरिपुर से अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद कैफ पुत्र सगीर, निवासी ग्राम कसाब टोला, थाना मड़ियाहूँ, जनपद जौनपुर (उम्र करीब 20 वर्ष) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक नाजायज देशी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर, एक वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल (UP62 CS 9887, होंडा शाइन SP-125) बरामद हुई।
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 262/2025, धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी