Breaking News

RAMPUR NEWS. पत्रकार ने दिखाई बेजुबानों के प्रति मानवता, कुएं में गिरी नीलगाय को जवानों के साथ मिलकर निकाला

RAMPUR. जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सकरा में शनिवार की सुबह मानवता और संवेदनशीलता की एक सराहनीय मिसाल देखने को मिली, जब अंधेरे में एक बेजुबान नीलगाय कुएँ में गिर गई और घंटों तक जीवन-मृत्यु के बीच संघर्ष करती रही। सुबह होते ही ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद तत्काल क्षेत्रीय पत्रकार ने बचाव कार्य शुरू कराया।
बीते शुक्रवार की आधी रात कहीं से घूमते हुए एक नीलगाय सकरा गांव में स्थित एक कुएं में गिर गई रात भर नीलगाय कुएं में छटपटाती रही और जोर-जोर से चिल्लाती रही। इतना ही नहीं नीलगाय अपने जीवन को संकट से बचने के लिए कुएं से निकलने का भी प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सकी सुबह ग्रामीणों को कुएं से जोर-जोर चिल्लाने की आवाज सुनाई दिया इसके बाद ग्रामीण कुएं के पास पहुंचे तो बदहवास हो चुकी नीलगाय ग्रामीणों की तरफ एक टुक देखने लगी मानो वह कह रही हो की मैंने तो बहुत ही मेहनत कर निकलने का प्रयास किया लेकिन मैं असफल रही अब आप ही मेरे भगवान हो। ग्रामीणों को नीलगाय की प्रार्थना करने की आभास हुई तुरंत गांव के ही चर्चित पत्रकार जय सिंह को सूचना दिया और कुएं से नीलगाय को निकालने की प्रबंध करने का निवेदन किया।
सूचना मिलते ही जय सिंह बिना विलंब किए फायर ब्रिगेड के जवानों को सूचना दिया साथ ही कुछ समाजसेवी संगठनों को भी जानकारी दिया। पत्रकार की तत्परता के चलते कुछ ही समय में फायर ब्रिगेड के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए और नीलगाय रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। ग्रामीण और फायर बिग्रेड के जवानों की एक साथ मेहनत रंग लाई और कुछ ही घंटे में नीलगाय कुएं से बाहर दिखाई पड़ी।
बताते चलें कि पत्रकार जय सिंह न केवल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से भी गहराई से जुड़े हुए हैं। वे समय-समय पर गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों की मदद कर समाज में सकारात्मक भूमिका निभाते रहे हैं। इसी सामाजिक दायित्व के तहत उन्होंने इस घटना में भी सक्रिय भूमिका निभाई।
नीलगाय रेस्क्यू के दौरान पशु चिकित्सक संदीप पूरे समय मौके पर मौजूद रहे और नीलगाय की स्थित पर निगरानी रखे रहें। इस दौरान समाजसेवी दीपक तिवारी साथियों के साथ मौजूद रहे। कड़ी मशक्कत, धैर्य और ग्रामीणों के सक्रिय सहयोग से कुएँ में गिरी नीलगाय को सुरक्षित बाहर निकालने मी फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने सफलता पाई। इस संबंध में पत्रकार जयसिंह ने कहा यह रेस्क्यू जीवों के प्रति करुणा का संदेश देती है, और यह भी दर्शाती है कि समय पर की गई पहल अथवा सामूहिक प्रयास किसी भी संकट का समाधान संभव है।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!