MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूँ पुलिस ने चोरी के एक मुकदमे में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से पीतल व स्टील के बर्तन, नकदी तथा चोरी में प्रयुक्त एक महिन्द्रा बोलेरो वाहन बरामद किया है।
क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में थाना मड़ियाहूँ पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 569/25 धारा 305(A)/331(4) बीएनएस में वांछित अभियुक्त राजेश कुमार गौतम उर्फ पुजारी, राज यादव और संजय सरोज को ग्राम मईडीह पुलिया से गिरफ्तार किया गया। वहीं मुकदमे में प्रकाश में आए अभियुक्त सुमित मिश्रा को 27 दिसंबर 2025 को मलिकानपुर मोड़, ग्राम जमालपुर से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजेश कुमार गौतम उर्फ पुजारी, राज यादव, संजय सरोज और सुमित मिश्रा के रूप में हुई है। अभियुक्त राजेश कुमार गौतम के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने दो सफेद बोरियों में रखे 4 परात, 4 हण्डा, 2 थार (पीतल), 2 कल्छुल, 4 लोटा व 5 थाली (स्टील), कुल 4050 रुपये नकद तथा चोरी में प्रयुक्त महिन्द्रा बोलेरो वाहन संख्या UP62 BE 8284 बरामद किया है।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी