Breaking News

NEWRIYA NEWS नेवढ़िया में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिली राहत

NEWRIYA. नेवढ़िया ग्राम सभा क्षेत्र में कड़ाके की ठंड को देखते हुए एक सराहनीय सामाजिक पहल के तहत कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आज नेवढ़िया स्थित माँ शीतलाधाम मैरिज लॉन में संपन्न हुआ, जहां सुबह से ही सैकड़ों जरूरतमंदों की उपस्थिति देखने को मिली। ग्राम सभा पिपरिया के समाजसेवी अमृतलाल पटेल एवं भावी नेवढ़िया ग्राम सभा प्रधान पद के प्रत्याशी के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम ने क्षेत्र में मानव सेवा का एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध कवि राधेश्याम दुबे रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भोला खान, रामकिसुन पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव उदय प्रताप पटेल एवं ओमप्रकाश पासी ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन कमलेश चौहान द्वारा किया गया। आयोजन की शुरुआत में क्षेत्र के सभी अध्यापकों एवं रसोइयों को सम्मानित किया गया, जिससे शिक्षा और सेवा से जुड़े लोगों का मनोबल बढ़ाया गया।
सम्मान समारोह के पश्चात सैकड़ों गरीब, असहाय, वृद्ध, महिलाओं एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ठंड के इस मौसम में कमजोर वर्गों को राहत पहुंचाना था। आयोजन स्थल पर अनुशासन एवं व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। स्वयंसेवकों की मदद से पात्र लाभार्थियों को क्रमवार कंबल वितरित किए गए, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
इस अवसर पर समाजसेवी अमृतलाल पटेल ने कहा कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों की सेवा करना ही उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में कंबल जैसा छोटा सहयोग भी किसी के जीवन में बड़ी राहत ला सकता है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वे भविष्य में भी तन, मन और धन से समाज सेवा के कार्यों में निरंतर लगे रहेंगे। साथ ही उन्होंने नेवढ़िया ग्राम सभा को एक आदर्श गांव बनाने का संकल्प लिया और पिपरिया व नेवढ़िया ग्राम सभा के बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था कराने की घोषणा की।
कार्यक्रम में राजू दुबे, अपना दल (एस) के जिला मीडिया प्रभारी चन्द्रशेखर पटेल, यशवंत दुबे, राम चरित्तर सरोज, सुनील गौतम, उद्रेश पटेल, हरिश्चंद यादव, जितेन्द्र सरोज, रामनिहोर पटेल, बाके गौतम, पंकज चौहान, दसरथ चौहान, शेषमणि गौतम, दिनेश पाल, आशीष पटेल, वकील खान सहित सैकड़ों ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन से क्षेत्र में सामाजिक एकता और सेवा भावना का संदेश प्रसारित हुआ।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!