Breaking News

JAUNPUR NEWS.एनएच निर्माण के दौरान भूमि अधिग्रहण किसानों को शीघ्र दिया जाए मुआवजा-डीएम

JAUNPUR. जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में प्रस्तावित एनएच और बाईपास के निर्माण के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भूमि अधिग्रहण के संबंध में जिन किसानों को मुआवजा अभी दिया जाना अवशेष है तथा जिन प्रकरणों में किसी भी प्रकार का अवरोध उत्पन्न हो रहा है, उनका त्वरित गति से निस्तारित करते हुए शीघ्र किसानों को मुआवजा राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन के मंशानुरूप एनएच और बाईपास निर्माण कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुआवजा वितरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, उप जिलाधिकारी केराकत, उप जिलाधिकारी मड़ियाहूँ सहित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारगण लेखपाल उपस्थित रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। सर्पदंश से दो साल के बच्ची की हुई मौत

जौनपुर। केराकत कोतवाली के भोगी पट्टी गांव के दलित बस्ती में सर्प के डसने से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!