Breaking News

JAUNPUR NEWS. ग्राम प्रधानों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में आयुष्मान कार्ड शत-प्रतिशत बनाने का लिया गया निर्णय

JAUNPUR. जौनपुर जिले के जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के समस्त ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सहायकों के साथ बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जनपद में अवशेष पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड शत-प्रतिशत बनाया जाना सुनिश्चित किया जाए, जिससे कोई भी पात्र लाभार्थी योजना से वंचित न रह जाए।
जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पंजीकरण कराए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम प्रधान स्वयं अपने-अपने घरों में सोलर पैनल स्थापित कराएं, ताकि आमजन को इस योजना के प्रति प्रेरित किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने प्रत्येक ग्राम प्रधान से अपने-अपने गांव को “सोलर गांव” के रूप में विकसित करने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि जो ग्राम प्रधान इस योजना के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करेंगे, उनके नाम माननीय प्रधानमंत्री जी से पुरस्कृत किए जाने हेतु नामित किए जाएंगे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!