SHAHGANJ. जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत आजमगढ़ मार्ग स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के समीप बीती रात सड़क दुघर्टना में अनियंत्रित ट्रक एक झोपड़े में घुस गया। जिसमें सो रहे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के भादी गांव के आजमगढ़ मार्ग पर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के समीप सड़क के किनारे धरकार अपना डेरा डाल कर रहते हैं। शुक्रवार की रात तीन बजे के करीब एक ट्रक अनियंत्रित होकर झोपड़े में घुसा गया। जिसमें सो रहे पति-पत्नी 35 वर्षीय सिंधु पत्नी संजय कुमार,व 40 वर्षीय संजय कुमार पुत्र स्व सूरज धरिकार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दें आनन-फानन में घायलों को एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायलों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ट्रक व चालक को कब्जे में ले मामले की जांच में जुटी हुई है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी