Breaking News

SHAHGANJ NEWS. अलाव तापते समय युवक झुलसा

SHAHGANJ. जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सुरिस गांव में अलाव तापने के दौरान एक युवक आग में गिरकर गंभीर रूप से झुलसा गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
क्षेत्र के सुरिस गांव निवासी 40 वर्षीय सुखवीर पुत्र स्व. तुलसी शुक्रवार की सुबह भीषण ठंड के चलते घर के समीप अलाव जल रहा था। जहां पर बैठ कर आग ताप रहे थे कि अचानक से जलती आग में गिर गये।जब तक लोग निकालते गंभीर रूप से झुलस गये थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त युवक की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!