Breaking News

JAUNPUR. रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

JAUNPUR. जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर ओझनिया गांव के पास औड़िहार जौनपुर रेल मार्ग पर शुक्रवार के शाम सात बजे के करीब हुए एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रसूलपुर ओझनिया के अनुसूचित बस्ती निवासी दिवाकर 32वर्ष पुत्र स्व०शोभनाथ रूप में हुई है जो घर से शौच के लिए जाने के लिए बोलकर निकला था। ट्रैक पार करते ट्रेन की आवाज न सुनाई देने के कारण तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का शरीर क्षत-विक्षत हो गया।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि मृतक की शिनाख्त गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर ओझैनिया गांव निवासी के दिवाकर रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने की। कार्यवाही की जा रही है। मृतक के पास छ: वर्ष का एक पुत्र है परिवार वालों का रो रोकर बूरा हाल हो गया है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!