Breaking News

JAUNPUR NEWS. अपना दल कमेरावादी पार्टी ने चौपाल लगाकर पार्टी की नीतियों को विस्तार से बताया

सिकंदर भारती रिपोर्टर
JAUNPUR. अपना दल कमेरावादी पार्टी द्वारा “अपना दल चला गांव की ओर”कार्यक्रम के तहत चौपाल का किया गया आयोजन। इस कार्यक्रम में कई लोगों ने अपना दल यस को छोड़कर अपना दल का कमेरावादी पार्टी का दामन थामा। जिसमें मुस्लिम चेहरा समेत पटेल बिरादरी के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


मडियाहूं विधानसभा क्षेत्र के कावेश्वर कुटी जमालापुर में परिसर में चौपाल का आयोजन किया गया। यह चौपाल का आयोजन जिलाध्यक्ष मछलीशहर अवधेश सरोज के नेतृत्व में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव दीनानाथ सरोज रहे। कार्यक्रम की शुरुआत यशकाई डॉ सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। अपना दल कमेरावादी पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में लगातार जिला इकाई मछलीशहर में विधानसभा वार जगह-जगह चौपाल लगाकर पार्टी के नीतियों के बारे में बताने का कार्य कमेरा समाज को कर रहे हैं। जिसके सापेक्ष शनिवार के दोपहर 3:00 चौपाल लगाकर पार्टी की नीतियों के बारे में बताने का कार्य किया। जिसमें मुख्य अतिथि श्री सरोज ने बताते हुए कहा कि जगह-जगह चौपाल लगाकर अपने कमेरा समाज किसान जो गांव में बसते हैं उनको अपने पार्टी की नीतियों के बारे में और कमेरा समाज के उत्थान के बारे में अपने संगठन के विस्तार से बताने का कार्य कर रहे हैं। जिसका परिणाम पार्टी संगठन को विस्तार के रूप में मिल रहा है।उन्होंने बताया की चौपाल लगाने से हम कमेरा समाज की समस्याओं को जान पा रहे हैं। इस समस्या को अपने मुखिया को अवगत कराकर जन समस्याओं का भी समाधान करना आसान होगा वहीं पर अपने पदाधिकारी के उत्कृष्ट कार्य को देखकर उनकी सराहना किया। इस दौरान पूर्व से पार्टी में कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं को पद देकर मनोनीत किया गया जिसमें जाफराबाद विधानसभा के समाजवादी पार्टी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रहे राजन पटेल को पार्टी का कार्यभार सौंपते हुए जफराबाद विधानसभा का विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया एवं अच्छे लाल पटेल को विधानसभा सचिव मडियाहूं राजेंद्र यादव जिला सचिव मछलीशहर ओमप्रकाश पासी विधानसभा सचिव मछलीशहर मनोनीत किया गया मनोनीत करने के उपरांत पुराने कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष द्वारा अंग वस्त्र देकर उनका सम्मान किया गया। आए हुए कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष द्वारा सम्मान पाकर उनकी सराहना किया। कार्यक्रम का संचालन दीपक कश्यप जिला मीडिया प्रभारी ने किया। इस अवसर पर लालचंद पटेल, तेज लाल पटेल, जिला सचिव मछलीशहर शारदा पटेल, इंद्रजीत पटेल, चंद्रमणि पटेल, शकील अहमद, रिंकू पटेल, महेंद्र पटेल, डॉ लालजी पटेल एवं चंद्रमणि पटेल सहित तमाम कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!