शीतला प्रसाद सरोज मुंबई
MUMBAI. मनपा वार्ड क्रमांक-72 से महायुति की कर्मठ एवं ईमानदार प्रत्याशी ममता पंकज यादव ने कहा है कि यदि जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया, तो वे जनहित के कार्यों के माध्यम से वार्ड के सर्वांगीण विकास की नई मिसाल कायम करेंगी।
रविवार को देर शाम ममता यादव ने वार्ड अंतर्गत स्थित नटवरनगर रोड नं.1, मोंगरापाडा, जागृति सोसायटी, अम्बेवाड़ी, बन्द्रेकरवाड़ी, सुभाष रोड, सोसायटी रोड , नटवरनगर रोड नं.1 से 5, सारस्वत कॉलोनी, नागरदास रोड, पिंकी टॉकीज, अमरतरु सोसायटी तथा घसवाला कंपाउंड सहित विभिन्न इलाकों में तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाया।
जनसंपर्क के दौरान सभी जाति-वर्ग के नागरिकों ने ममता यादव की उम्मीदवारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें भरपूर समर्थन का आश्वासन दिया। नागरिकों ने कहा कि वे इस चुनाव में ममता यादव को ही अपना नगरसेवक चुनेंगे।

उल्लेखनीय है कि ममता यादव भाजपा के पूर्व नगरसेवक पंकज यादव ‘सर’ की पत्नी हैं, जिन्होंने अपने कार्यकाल में वार्ड क्रमांक-72 में विकास कार्यों की एक मिसाल कायम की थी। यह वार्ड ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने के कारण ममता यादव ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी, जिस पर पार्टी नेतृत्व ने गहन विचार-विमर्श के बाद उन्हें प्रत्याशी घोषित किया।
वार्ड क्रमांक-72 में कुल तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस वार्ड में ममता यादव और शिवसेना (उद्धव) की उम्मीदवार मनीषा मनोहर पांचाल के बीच सीधा और कांटे का मुकाबला होने जा रहा है। नटवरनगर से लेकर एलआईसी कॉलोनी और बन्द्रेकरवाड़ी पूरा क्षेत्र आरएसएस का गढ़ माना जाता है, ऐसे में ममता यादव की स्थिति काफी मजबूत बताई जा रही है। यादव के चुनाव प्रचार अभियान में स्थानीय विधायक मुरजी पटेल ‘काका’ अंधेरी विधानसभा क्षेत्र संयोजक अशोक पाण्डेय, सशांत सकपाल, विपुल गुप्ता, भावेश परमार, विनोद चव्हाण, रमण झा, मंगेश देवरुकर और लक्ष्मीकांत घोड़के सहित महायुति के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी