Breaking News
*👆बाइक रैली निकालकर चुनाव प्रचार करते हुए जनसमर्थन हासिल करती हुईं रूबी जायसवाल।*

MUMBAI. वार्ड-82 की निर्दलीय प्रत्याशी रूबी जायसवाल ने भय और भ्रष्टाचार मुक्त वार्ड का किया दावा, बेलीफ फाउंडेशन ने जीत के लिए झोंकी ताकत

बीआरसी ब्यूरो कार्यालय मुंबई
MUMBAI . वार्ड क्रमांक-82 से निर्दलीय प्रत्याशी रूबी दीपक जायसवाल ने दावा किया है कि नगरसेवक चुने जाने के बाद वह क्षेत्र का चौतरफा विकास करते हुए वार्ड को भय और भ्रष्टाचार से मुक्त बनाएंगी। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उन्होंने वार्ड के विभिन्न इलाकों में सघन जनसंपर्क कर मतदाताओं से समर्थन की अपील की।
रूबी जायसवाल ने लेलेवाड़ी, ग्रेट इंदिरानगर, अशोकनगर, संजयनगर, टेक्निकल एरिया, गौतमनगर, अन्नावाड़ी, मरियम्मा नगर, रामलीला मैदान, संतोषीमाता नगर, इंदिरानगर, आनंद नगर, तलईपाड़ा, राजस्थान सोसायटी, कांतिनगर, जेबीनगर, ओमनगर, जार्जनगर, रविंद्रनाथ टैगोर नगर, मिस्त्री कांप्लेक्स और वामनपुरी गांवठन सहित कई बस्तियों व सोसायटियों में जाकर लोगों से संवाद किया। इस दौरान सभी जाति और धर्म के नागरिकों ने उनकी उम्मीदवारी का स्वागत करते हुए समर्थन का भरोसा दिलाया।

*👆चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रैली निकालकर जनसमर्थन हासिल करती हुईं रूबी जायसवाल।*

नागरिकों से बातचीत में रूबी जायसवाल ने कहा कि सड़क, पानी, सफाई, ड्रेनेज और अन्य बुनियादी नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर गली और चौराहे की नियमित साफ-सफाई कराई जाएगी और आम नागरिकों को न्याय व सम्मान मिलेगा।
सनातन धर्म में आस्था रखने वाली रूबी जायसवाल ने यह भी कहा कि निर्वाचित होने पर बच्चों की शिक्षा के लिए संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे और बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराए जाएंगे। क्षेत्र में चर्चा है कि उनके पक्ष में सकारात्मक माहौल बन रहा है और चुनाव परिणाम उनके अनुकूल रहने की संभावना जताई जा रही है।
रूबी जायसवाल जीत सुनिश्चित करने के लिए बेलीफ फाउंडेशन संस्था के संस्थापक चेयरमैन जयनारायण तिवारी व अध्यक्ष दीपक जायसवाल आदि लोगों ने पूरी ताकत झोंक दी है।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!