शीतला प्रसाद सरोज मुंबई
MUMBAI. वार्ड क्रमांक-63 से भाजपा-शिवसेना महायुति के युवा एवं कर्मठ प्रत्याशी रूपेश गजानन सावरकर ने दावा किया है कि नगरसेवक बनने के बाद वह क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करेंगे और बिजली, पानी, सड़क व शौचालय जैसी बुनियादी समस्याओं का पूरी तरह समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य वार्ड को सुविधासंपन्न और नागरिकों के लिए सुरक्षित बनाना है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अपना आदर्श मानने वाले रूपेश सावरकर ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन महायुति प्रत्याशी की हैसियत से वार्ड के विभिन्न हिस्सों में रैली और पदयात्रा निकालकर व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने दानदान चाल, गौतमनगर चाल, नेपाली चाल, वाड्रा चाल, हनुमान चाल, संघ चाल, भारती चाल, विकास नगर, जनसेवक चाल और दुर्गा मंदिर टैंक प्लॉट चाल सहित कई क्षेत्रों का दौरा कर नागरिकों से संवाद किया।
जनसंपर्क के दौरान सभी जाति और धर्म के लोगों ने उनकी उम्मीदवारी पर खुशी जाहिर की और समर्थन का भरोसा दिलाया। बचपन से ही जुझारू प्रवृत्ति के रहे रूपेश सावरकर वर्तमान में कई सामाजिक संगठनों से जुड़े हैं और जरूरतमंदों को रोजगार व रोजी-रोटी के साधन उपलब्ध कराने का कार्य करते आ रहे हैं। कोरोना काल में उनके द्वारा किए गए सेवा कार्यों को आज भी लोग याद करते हैं।
रूपेश सावरकर ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि यदि जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया, तो बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा।
सावरकर की स्थिति को लेकर वार्ड में सकारात्मक माहौल और अनुकूल चुनाव परिणाम आने की चर्चा है। रूपेश सावरकर जीत सुनिश्चित करने के लिए पूर्व विधायिका डॉ. भारती लवेकर,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष एसएम खान, पूर्व नगरसेविका रंजना पाटिल, विजय पाठक, रामकेश गुप्ता, जगदीश शर्मा, सुनील मौर्या, निरंजन मिश्रा, मंगल बिंद, मारुति सैंडन, मनोज यादव और नीरज मिश्रा सहित महायुति सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरी ताकत झोंक दिए हैं।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी