RAMPUR. जौनपुर जिले के थाना रामपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर अपहरण व दुष्कर्म करने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बुधवार 14 जनवरी को अपराध की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार थाना रामपुर पर पंजीकृत धारा 69/87 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त करन सोनकर पुत्र अमरनाथ सोनकर, निवासी ग्राम धनहां थाना रामपुर, जनपद जौनपुर को बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे घर से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में की गई। पूछताछ के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे संबंधित न्यायालय भेज दिया गया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी