JAUNPUR. जिले में चाइनीज मांझा का आतंक लगातार जारी है मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार एक डॉक्टर की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे लाइन बाजार थाना क्षेत्र के प्रसाद चौराहे पर हुआ।
जानकारी के अनुसार, केराकत निवासी डॉक्टर समीर जौनपुर में अपना काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर लटके चाइनीज मांझे की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद उन्हें तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जनपद में चाइनीज मांझे से मौत की यह दूसरी घटना बताई जा रही है। इससे पहले भी इसी तरह की एक घटना में एक शिक्षक की जान जा चुकी है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लगातार हो रही घटनाओं से चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी