Breaking News

RAMPUR NEWS.डिजिटल लाइब्रेरी में युवक ने लगाई फांसी, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RAMPUR. जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के बनीडीह गांव निवासी शैलेश यादव (22) पुत्र आशाराम ने सधीरनगंज बाजार स्थित अपनी डिजिटल लाइब्रेरी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक घटना सोमवार की देर रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। जैसे ही युवक को फंदे से लटका देखा गया, पूरे बाजार और गांव में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शैलेश प्रतिदिन की तरह अपनी डिजिटल लाइब्रेरी में ही सो रहा था। देर रात जब कुछ लोगों की नजर अंदर पड़े शव पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदार और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। तत्काल परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद बाजार में भारी भीड़ जुट गई और माहौल पूरी तरह शोकमय हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
परिजनों के अनुसार शैलेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह मेहनती, शांत स्वभाव और परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने वाला युवक था। उसकी असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माता-पिता और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी हर आंख नम दिखाई दी।
इस हृदयविदारक घटना से बनीडीह गांव और सधीरनगंज बाजार क्षेत्र में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग इस बात से स्तब्ध हैं कि एक होनहार युवक ने इस तरह जीवन समाप्त कर लिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!