Breaking News
*👆चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पदयात्रा कर जनसमर्थ हासिल करते हुए केशरबेन मुरजी पटेल।*

MUMBAI NEWS. मनपा चुनाव: केशरबेन का जनसंपर्क अभियान तेज,चौतरफा विकास का किया दावा

शीतला प्रसाद सरोज मुंबई 
MUMBAI. वार्ड-81 से भाजपा-शिवसेना महायुति की प्रत्याशी केशरबेन मुरजी पटेल ने दावा किया है कि नगरसेवक चुने जाने के बाद वह वार्ड का चौतरफा विकास कर क्षेत्र की तस्वीर बदल देंगी। उन्होंने कहा कि बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा और वार्ड में किसी भी प्रकार की जनसमस्या को पनपने नहीं दिया जाएगा।

*👆घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करते हुए केशरबेन मुरजी पटेल। इस दौरान महिलाओं ने उनका टिका और अक्षत से स्वागत किया।*

सोमवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन केशरबेन पटेल ने वार्ड के विभिन्न हिस्सों में पदयात्रा कर व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने तुंगा इंटरनेशनल, नेल्को सिग्नल, शेर-ए-पंजाब सर्कल, साईं कृष्णा होटल, दत्त जगदंबा मंदिर रोड, मालपा डोंगरी नं. 3, पेपर बॉक्स, शांतीनगर, महाकाली रोड, साईं पैलेस होटल, अंधेरी-कुर्ला रोड, अण्णावाडी, टोपलीवाडी, प्रकाशवाडी, गोविंदवाडी, चरण सिंह कॉलोनी, अंधेरी-घाटकोपर लिंक रोड, सिगरेट फैक्ट्री, चकाला मच्छी मार्केट, तरुण भारत सोसायटी, जेबीनगर सर्कल, बगडका कॉलेज सहित कई बस्तियों और सोसायटियों का दौरा कर जनसंपर्क किया।
जनसंपर्क के दौरान सभी जाति और धर्म के लोगों ने उनकी उम्मीदवारी का स्वागत करते हुए समर्थन का भरोसा दिलाया। स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए केशरबेन पटेल ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पानी, सफाई, ड्रेनेज और अन्य नागरिक सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उल्लेखनीय है कि केशरबेन पटेल पूर्व नगरसेवक व स्थानीय विधायक मुरजी पटेल ‘काका’ की पत्नी हैं। भाजपा द्वारा मैदान में उतारी गई केशरबेन पटेल को लेकर वार्ड में सकारात्मक माहौल बना हुआ है और चुनाव परिणाम अनुकूल आने की चर्चा तेज है।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!