बीआरसी ब्यूरो कार्यालय मुंबई रिपोर्टर
MUMBAI. वार्ड-80 से भाजपा-शिवसेना महायुति की प्रत्याशी दिशा संध्या सुनील यादव ने दावा किया है कि नगरसेवक चुने जाने के बाद वह वार्ड का चौतरफा विकास कर क्षेत्र की तस्वीर बदल देंगी। उन्होंने कहा कि बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा और वार्ड में किसी भी प्रकार की जनसमस्या को पनपने नहीं दिया जाएगा।

सोमवार को दिशा यादव ने सह्याद्री कार्टेज, हिंदनगर, अम्बेवाड़ी, तेलीगली, गुंदवली हिल, जनसेवा चाल, दिवटे चाल, कमाल चाल, देवराम पाड़ा, वासुदेव नगर, साईंनाथ एसआरए, महाकाली दर्शन, ओमकार दर्शन, त्रिवेणी संगम, सिद्धिविनायक सोसायटी, नागरदास रोड, शंभूवाड़ी, टांकवाड़ी, निकोलसवाड़ी सहित कई बस्तियों और सोसायटियों में पदयात्रा कर जनसंपर्क किया।
जनसंपर्क के दौरान सभी जाति और धर्म के लोगों ने उनकी उम्मीदवारी का स्वागत करते हुए समर्थन का भरोसा दिलाया। नागरिकों ने कहा कि यह स्वर्गीय सुनील यादव को सच्ची श्रद्धांजलि देने का अवसर है और वे दिशा यादव को नगरसेवक बनाने के लिए एकजुट हैं।
उल्लेखनीय है कि यह चुनाव स्थानीय विधायक मुरजी पटेल ‘काका’ मार्गदर्शन में दिशा यादव लड़ रही हैं। दिशा पूर्व नगरसेविका संध्या सुनील यादव की बेटी हैं। भाजपा द्वारा मैदान में उतारी गई दिशा यादव की स्थिति को लेकर वार्ड में सकारात्मक माहौल और अनुकूल चुनाव परिणाम की चर्चा है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी