शीतला प्रसाद सरोज मुंबई
MUMBAI . मनपा वार्ड क्रमांक-69 से भाजपा–शिवसेना युति ने कर्मठ, ईमानदार और अनुभवी सुधा सिंह को प्रत्याशी बनाकर चुनावी मुकाबले को रोचक बना दिया है। नामांकन के बाद से ही सुधा सिंह के व्यापक जनसंपर्क और सक्रियता ने वार्ड में सकारात्मक माहौल तैयार कर दिया है।
सुधा सिंह ने कहा कि यदि जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया और वे नगरसेवक निर्वाचित होती हैं, तो वे जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हर समय जनता की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम को अपना आदर्श मानने वाली सुधा सिंह ने सोमवार देर शाम वार्ड के विभिन्न हिस्सों में पदयात्रा कर जनसंपर्क किया।
जनसंपर्क अभियान के तहत उन्होंने जुहू गांवठन, नेहरू नगर, श्रीलंका, कदरवाड़ी, हरे रामा हरे कृष्णा क्षेत्र, एवीएम रोड, जेवीपीडी, जुहू बीच और विले पारले सहित कई इलाकों का दौरा किया। इस दौरान सभी जाति और धर्म के लोगों ने उनकी उम्मीदवारी पर प्रसन्नता जताते हुए उन्हें भरपूर समर्थन देने का आश्वासन दिया।
मायानगरी मुंबई में रहने के कारण सुधा सिंह का जुड़ाव कला और संस्कृति से भी रहा है। उन्होंने दिल्ली दूरदर्शन से प्रसारित ‘अरमान’, ‘शक’, ‘समझ/समझ का फेर’, ‘जहां चाह वहां राह’ और ‘फिर मिलेंगे’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में सफल अभिनय किया। इसके अलावा हिंदी फिल्मों ‘आगाज़’ (मुख्य अभिनेत्री दीप्ति नवल) और ‘दुर्गा का इंसाफ’ में सहायक भूमिकाएं निभाईं, जिन्हें दर्शकों ने सराहा। एक निर्माता के रूप में भी उन्होंने ‘शेर खान’, ‘ममता की छांव में’ और भोजपुरी फिल्म ‘सुन ल अरजिया हमार’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया।
जनहित के कार्यों को व्यापक रूप से अंजाम देने के उद्देश्य से उन्होंने वर्ष 2000 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी ने उन्हें उत्तर भारतीय जनता परिषद, मुंबई की उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी, जिसका उन्होंने सफलतापूर्वक निर्वहन किया। उनके समर्पण को देखते हुए भाजपा ने 2017 के मनपा चुनाव में वार्ड-67 से उन्हें प्रत्याशी बनाया, जहां उन्होंने भारी मतों से जीत दर्ज की। भाजपा ने उनकी बेदाग छवि और कार्यक्षमता पर भरोसा जताते हुए एक बार फिर मैदान में उतारा है। वार्ड-69 में उनके पक्ष में सकारात्मक माहौल और अनुकूल चुनाव परिणाम की चर्चा जोरों पर है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी