Breaking News

MUMBAI. मनपा चुनाव: विकास कार्य कर सामाजिक समरसता कायम करूंगा : नितिन सलाग्रे

MUMBAI . वार्ड क्रमांक-86 से कांग्रेस के कर्मठ प्रत्याशी नितिन बंडोपंत सलाग्रे ने दावा किया है कि वह नगरसेवक बनने के बाद बुनियादी जन समस्याओं का निराकरण करते हुए क्षेत्र में सामाजिक समरसता कायम करेंगे।

👆*पदयात्रा के दौरान लोगों को हैंडबिल और अपनी ओर से जारी घोषणा पत्र बांटकर जनसमर्थन हासिल करते हुए नितिन बंडोपंत सलाग्रे।*

चुनाव प्रचार के दौरान वार्ड-86 अंतर्गत पड़ने वाले मरोल चिम्मटपाड़ा, नवपाड़ा, सहार गांव, सागबाग, सुतार पाखडी, ताकपाड़ा, गांवदेवी, मिलिटरी रोड आदि क्षेत्रों का समर्थकों के साथ पदयात्रा कर जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान सभी जाति धर्म के मतदाताओं ने नितिन की उम्मीदवारी को अपना समर्थन देते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि वे नगरसेवक अवश्य बनायेंगे। बचपन से ही जुझारू प्रवृत्ति के रहे नितिन सलाग्रे दो बार नगरसेवक निर्वाचित हो चुके हैं। अपने कार्यकाल में इन्होंने रोड, शौचालय, लादीकरण, गटर-नालों, गार्डन, स्कूलों और कृतिम तालाबों निर्माण आदि जैसे काफी रचनात्मक सामाजिक कार्य किये हैं। इसके अलावा सलाग्रे ने समय-समय पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, निर्धन परिवार के बच्चों के लिए पठन-पाठन सामग्री का निःशुल्क वितरण, निर्धन व असहाय वृद्धों को आर्थिक सहयोग व उन्हें खाद्य सामग्री मुहैया कराकर जरूरतमंदों की भरपूर मदद आदि जैसे तमाम नेक कार्य किये हैं। कोविड काल में तो इनकी जनसेवा जगजाहिर है, जिसकी लोग आज भी प्रशंसा करते हैं।
सलाग्रे के चुनाव प्रचार राजीव शेट्टी, ज्योति बिर्जे, फैयाज शेख, रियाज खान, कमलकांत यादव, सिल्विया डिसूजा, डा. अहमद सिद्दीकी,बाबू अल्ले, यूसुफ शाह, सागर चिनॉय, प्रमोद शिंदे आदि पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!