Breaking News

MARIYAHU NEWS. मड़ियाहूँ पुलिस ने 110 प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के साथ आरोपी को पकड़ा

MARIYAHU. पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत थाना मड़ियाहूँ पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए खैरुद्दीनगंज बाजार से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 110 अदद प्रतिबंधित चाइनीज मांझा तथा 5 परेता बरामद किया।
थाना मड़ियाहूँ पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रेमचन्द्र केशरी पुत्र स्व. गोपीचन्द केशरी, निवासी खैरुद्दीनगंज, थाना मड़ियाहूँ, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। मामले में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 15/2026 धारा 233बी/293/125 बीएनएस एवं 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के प्रयोग से आमजन के साथ-साथ पक्षियों व पशुओं को गंभीर नुकसान पहुंचता है। पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!