Breaking News

MUMBAI News. बीएमसी चुनाव में भाजपा की जीत पर सत्यवादी के कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां, बांटी मिठाईयां

शीतला प्रसाद सरोज मुंबई
MUMBAI . बीएमसी चुनाव में भाजपा-शिवसेना महायुति को मिली बढ़त से उत्साहित सामाजिक संस्था ‘सत्यवादी’ के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शाम जोगेश्वरी (पश्चिम) के स्थित न्यू. लिंक रोड संस्था कार्यालय पर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर मिठाइयां बांटकर खुशियों का इजहार किया।
इस मौके पर सत्यवादी के चेयरमैन एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष एस.एम. खान ने कहा कि मनपा चुनाव में भाजपा को मिली सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों की जीत है। उन्होंने कहा कि 24 वर्षों बाद शिवसेना (उद्धव) का मिथक टूटना ऐतिहासिक है और अब बीएमसी में भाजपा का मेयर बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

*👆मनपा चुनाव में मिली जीत की खुशी में ‘सत्यवादी’ के चेयरमैन एसएम खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई और किया खुशियों का इजहार।*

एस.एम. खान ने कहा कि ठाकरे बंधु अपने किले को बचाने मैदान में उतरे थे, लेकिन मौजूदा रुझान यह दर्शाते हैं कि बीएमसी का ताज बचा पाना उनके लिए कठिन होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा और शिंदे गुट की शिवसेना के बीएमसी पर काबिज होने तथा महापौर बनने से मुंबई का सर्वांगीण विकास होगा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी व कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!