Breaking News

MUMBAI NEWS. अंधेरी में सुंदरकांड पाठ का आयोजन, दिया गया सद्भावना का संदेश

शीतला प्रसाद सरोज मुंबई 
MUMBAI . समस्त मानव कल्याण और समाज में शांति व सद्भावना का संदेश देने के उद्देश्य से के. के. तिवारी चॉल मित्र मंडल की ओर से अंधेरी (पूर्व) के मालपा डोंगरी नंबर-1 स्थित तिवारी चॉल में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।
आयोजक अक्षयवर पाण्डेय के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में व्यासपीठ पर विराजमान अरविंद मिश्रा उर्फ रायसाहब और उनकी टीम ने भक्ति संगीत के माध्यम से बजरंगबली के गुणों, उनके आदर्शों और जीवन मूल्यों को सरल एवं प्रभावशाली शब्दों में प्रस्तुत किया। सुंदरकांड पाठ के दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि कठिन समय में धैर्य बनाए रखते हुए एकजुटता और परस्पर सहयोग से हर समस्या का समाधान संभव है।
इस अवसर पर आयोजक अक्षयवर पाण्डेय ने कहा कि इस धार्मिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति, सद्भावना और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास है कि समस्त मानव जाति के कल्याण के लिए ऐसे आयोजन निरंतर होते रहें, जिससे लोगों को मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त हो।”
इस अवसर पर के. के. तिवारी चॉल मित्र मंडल के सलाहकार एड. संदीप शुक्ला, जगदंबा पाण्डेय, विकास मिश्रा, प्रवेश मिश्रा, विनोद शर्मा, संतोष पाण्डेय, रामचंद्र तिवारी, धीरेंद्र पाठक, इंद्रसेन उपाध्याय, रामजी पाण्डेय, साहब लाल चौबे, अमित पाठक, अनिल शुक्ला, शुभम दुबे और पद्माकर सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!