Breaking News

JAUNPUR. पुरानी रंजिश में मारपीट कर एक व्यक्ति को किया घायल लाइन बाजार थाना का मामला

JAUNPUR. जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मुरादगज में शुक्रवार की रात मनबढ़ों ने रंजिशन हमलाकर एक व्यक्ति को मारपीटकर अधमरा कर दिया। जिसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
मुरादगंज निवासी 50 वर्षीय रईस करीब 10 बजे बाजार से घर लौट रहे थे। घर से कुछ पहले ही रंजिश को लेकर करीब आधा दर्जन मनबढ़ों ने हमलाकर सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर लोग जुटने लगे तो हमलावर भाग गए। पता चलने पर मौके पर पहुंचे स्वजन सड़क पर खून से लथपथ छटपटा रहे रईस को तुरंत जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। थाने जाकर घटना की सूचना दी। आरोप है कि तैनात दीवान ने ठंडी का हवाला देते हुए सुबह आकर एफआइआर दर्ज कराने को कहा। इसके चलते मेडिकल मुआयना नहीं हो सका।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!