Breaking News

GAURABADSHAHPUR. मैजिक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

GAURABADSHAHPUR. जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के लिंक रोड से बारी मुख्य मार्ग पर चढ़ते समय शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोविंदपुर मनिहा गांव के पास सुबह करीब साढ़े दस बजे एक अनियंत्रित मैजिक वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामपुर सरसौडा निवासी अयान (20 वर्ष) अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से लिंक रोड से होते हुए गौराबाद शाहपुर की तरफ से बारी ओर जा रहा था। जैसे ही वह सड़क पर चढ़ा विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार मैजिक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि अयान मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को उपचार हेतु सीएचसी चोरसंड भिजवाया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद अयान की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!