KHUTHAN. जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव में एक सप्ताह पूर्व स्वजन घर में ताला लगाकर पिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने चले गए। गत गुरुवार को लौट कर आये तो भीतर कमरे का ताला टूटा हुआ था। बाक्स में रखे लगभग तीन लाख से अधिक कीमत के गहने और 600 अमेरिकी डालर चोर उठा ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव निवासी लक्ष्मीनारायण यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह घर में ताला लगाकर पिता को इलाज हेतु जिले के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराए थे। जहां से एक सप्ताह बाद छुट्टी मिलने के बाद वापस घर आया तो मुख्य दरवाजा का ताला बाहर से लगा हुआ था। चोर छत से आंगन में उतरकर भीतर कमरे में रखा बाक्स तोड़ कर उसमें रखा तीन सोने की चेन, दो अंगूठी, मांग टीका, चांदी की करधन, हंसुली, तोड़ा, पायल व 600 रूपए अमेरिकी डालर उठा ले गए।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी