MARIYAHU. जौनपुर जिले के मडियाहू तहसील में शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में तहसील मड़ियाहूं के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
बसंतु मिश्रा निवासी गोपालापुर, मड़ियाहूं द्वारा उनके खेत में अवैध निर्माण के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के भीतर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बेअंत कुमार निवासी अहमदपुर, मड़ियाहूं द्वारा ग्रामीण सरहद पर दूसरा सरहद बनवाए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सुरजीत कुमार निवासी बीजुर्गा, मड़ियाहूं द्वारा पक्के रास्ते पर अवैध रूप से निर्माण किए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिस पर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
हरि मंगल प्रजापति निवासी सुरेरी, मड़ियाहूं द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से भूमि विवाद के संबंध में अवगत कराया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित थाना प्रभारी को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्तागण ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि तहसील परिसर में शौचालय की स्थिति ठीक नही होने के कारण समस्या का सामना करना पड़ता है, जिस पर जिलाधिकारी ने ईओे को सख्त निर्देश दिया कि 07 दिन की भीतर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायें।
जिलाधिकारी के समक्ष कुल 82 शिकायते प्राप्त हुई जिसमें से 07 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा अवशेष प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारियो को अग्रसारित करते हुए निस्तारण के निर्देश दिये गये।
मड़ियाहूं नगर पंचायत के सभासद अरविंद चौरसिया ने स्मार्ट मीटर में केबल नहीं लगाएं जाने की शिकायत किया जिसे जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को कार्रवाई करने का आदेश दिया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी