MARIYAHU. जौनपुर जिले के मडियाहू तहसील में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में 18 जनवरी 2026 को विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी विद्यालय खुले रहेंगे, जहां पर बीएलओ, सुपरवाइजर, वर्तमान प्रधान, पूर्व प्रधान , कोटेदार, बीएलए एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित आमजन की उपस्थिति में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के आलेख्य प्रकाशन और ए0एस0डी0 सूची को पढ़कर सुनाया जाएगा। सभी अध्यापक बीएलओ एप के माध्यम से फॉर्म भरने में सहायता करेंगे। जनपद के सभी अधिकारी अपने-अपने बूथों पर भ्रमणशील रहेंगे।
उन्होंने बताया कि ऐसे युवा जिनकी आयु 01 जनवरी 2026, 01 अप्रैल, 01 जुलाई और 01 अक्टूबर को 18 साल पूर्ण हो रही है ऐसे मतदाता नये मतदाता बनने के लिए अपना फार्म -6 भरकर जमा कर सकते है। फार्म 6 के साथ घोषणा पत्र भरना अनिवार्य है। फॉर्म-6 नए मतदाताओं का नाम जोड़ने हेतु, फॉर्म-7 मृतक अथवा नाम विलोपन की आपत्ति हेतु तथा फॉर्म-8 नाम में अशुद्धि, संशोधन अथवा बूथ परिवर्तन के लिए भरा जाएगा।
अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अम्बष्ट की अध्यक्षता में तहसील केराकत के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसके साथ ही अन्य तहसीलों में भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी