JAUNPUR. जौनपुर जिले के मडियाहूँ थाना पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक प्रेमचन्द्र यादव पुलिस टीम के साथ वारंटी छोटेलाल पुत्र पन्नालाल, निवासी कुम्भ, थाना मडियाहूँ, उम्र करीब 35 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 323, 504 व 506 भादवि थाना मडियाहूँ में मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी