Breaking News

JAUNPUR. कलेक्ट्रेट परिसर में किसान यूनियन के धरना-प्रदर्शन के दौरान हंगामा, महिलाओं में आपस में मारपीट

JAUNPUR. जौनपुर जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को किसान यूनियन द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रदर्शन में शामिल महिलाओं के बीच अचानक मारपीट शुरू हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाएं एक-दूसरे पर चप्पल, लात और घूंसे चलाती नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में किसान यूनियन का एक पुरुष सदस्य भी महिलाओं की मारपीट का शिकार होता दिखाई दे रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट किसान यूनियन के अंदरूनी सदस्यों के बीच ही हुई है, हालांकि विवाद के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। घटना के बाद कुछ देर के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में अव्यवस्था का माहौल बन गया।
मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। स्थिति को नियंत्रित कर परिसर में शांति व्यवस्था बहाल कर दी गई। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!