Breaking News

JAUNPUR. विद्यालय गेट के ठीक सामने मनबढ़ युवकों ने दो छात्रों को बेरहमी से पीटा

JAUNPUR. जौनपुर जिले की बरसठी थाना क्षेत्र के बारीगांव स्थित रमा देवी उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय के गेट के ठीक सामने बुधवार को विद्यालय की छुट्टी होने के बाद छात्र बाहर निकल रहे थे कि विद्यालय के ही दो छात्र को कुछ बाहरी मनबढ़ युवकों ने रोक कर अपने मोबाइल पर एक युवक की फोटो दिखाकर पूछने लगे कि इसको जानते हो छात्रों ने नहीं जानने की बात कही। मनबढ़ युवकों ने जातिसूचक गाली देते हुए मारना शुरू कर दिया।


जानकारी के अनुसार महुआरी गांव निवासी संदीप सरोज और अमृतेश सरोज रमा देवी उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय में कक्षा 12 वीं के छात्र है दोपहर छुट्टी होने के बाद दोनों स्कूल से निकल रहे थे कि पहले से ही 6 से 7 मोटरसाइकिलों से पहुंचे दो दर्जन से अधिक मनबढ़ युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे के पंच, रॉड, डंडा व अन्य घातक हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पीड़ित छात्रों के अनुसार, हमलावरों ने सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किए, जिससे दोनों युवकों के सिर फट गए और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के दौरान विद्यालय परिसर में दहशत फैल गई, जिससे छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और आसपास के दुकानदारों में भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर किसी विशेष युवक को निशाना बनाने की नीयत से मौके पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने पहले छात्रों को मोबाइल पर किसी युवक की फोटो दिखाकर पहचान करने को कहा, लेकिन जब छात्रों ने अनजान होने की बात कही तो हड़बड़ी में अन्य छात्रों पर हमला कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने साहस और तत्परता दिखाते हुए पांच हमलावरों को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि कई युवक मौके से फरार होने में सफल रहे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव और अन्य पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बाजार से दो संदिग्ध मोटरसाइकिलें भी बरामद कर थाने ले आई है। पीड़ित छात्र के पिता ने अपनी तहरीर में कई युवकों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घायल छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जाएगी। वही विद्यालय के समीप इस तरह की गंभीर घटना को लेकर अभिभावकों और ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!